आज के समय में सबसे दुर्लभ चीज सोना , हीरा या पैसा नहीं है , सबसे दुर्लभ चीज है बिना किसी व्यवधान के लगातार एक ही कार्य पर ध्यान लगाए रखना । कुछ दशक पहले मनुष्य का सबसे बड़ा संघर्ष संसाधनों की कमी था , लेकिन आज सबसे बड़ा संघर्ष Attention की कमी है । दुनिया में पहले ज्ञान दुर्लभ था , आज ज्ञान हर जगह उपलब्ध है । पहले अवसर कम थे, आज अवसर अनगिनत है । फिर भी अधिकांश लोग अपने जीवन में साधारण परिणाम क्यों नहीं ला पाए क्योंकि उनके पास जानकारी तो है लेकिन एकाग्रता नहीं है । Focused wrok , आज की दुनिया का सबसे rare skills बन चुका है
Notification culture
यह दुर्लभता का पहला कारण notification culture । हर कुछ मिनट में मोबाइल की घंटी , सोशल मीडिया का संदेश , ईमेल , न्यूज़ अलर्ट या किसी app की सूचना , आपके मस्तिक को यह सीखते हैं कि आपका ध्यान किसी भी क्षण टूट सकता है । धीरे-धीरे आपका मस्तिष्क गहराई से सोचने की क्षमता खोने लगता है । एक नोटिफिकेशन केवल कुछ सेकंड नहीं चुराता , बल्कि आपका मानसिक प्रवाह ( flow state ) भी तोड़ देता है । किसी कठिन कार्य में दोबारा इस गहरे तक पहुंचने में कई मिनट लग जाते हैं । यही कारण है कि आज लोग पूरे दिन व्यस्त रहते हैं , लेकिन शाम तक कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं कर पाते ।
Instant Gratification
दूसरा कारण है instant Gratification । हमारा मस्तिक अब मेहनत से मिलने वाले बड़े परिणाम की बजाय तुरंत मिलने वाले छोटे सुखों का आदी हो गए हैं । यह reel , एक like एक short video , एक notification – यह सभी कुछ सैकड़ो का dopamine देते है । धीरे-धीरे हमारा दिमाग कठिन कार्य को उबाऊ और आसान मनोरंजन को आकर्षक मानने लगता है । परिणाम यह होता है की किताब पढ़ना कठिन लगता है। लेकिन 1 घंटे तक शॉर्ट वीडियो देखना आसान लगता है यही आदत हमारी इच्छा शक्ति को कमजोर करती है और हमें गहरी कार्य (deep work) से दूर ले जाती है
Short attention span
तीसरा कारण है short attention span । आज का औसत व्यक्ति कुछ मिनट भी बिना मोबाइल देख किसी एक कार्य पर ध्यान नहीं रख पाता । लगातार बदलती स्क्रीन , तेज वीडियो , छोटे कंटेंट और लगातार मिलने वाली नई जानकारी ने हमारे दिमाग को धैर्यहीन बना दिया है । अब हम हर चीज सुन चाहते हैं तुरंत सफलता , तुरंत पैसा , तुरंत परिणाम लेकिन वास्तविक दुनिया में महान उपलब्धियां हमेशा लंबे समय तक एक ही दिशा में केंद्रित प्रयास से बनती है । एक वैज्ञानिक की खोज , एक लेखक की पुस्तक , एक उद्यमी का व्यवसाय या एक खिलाड़ी की सफलता इनमें से कोई भी instant Gratification से नहीं बनी । हर महान कार्य के पीछे हजारों घंटे का focused work छिपा होता है
यही कारण है कि ai के युग में focus सबसे महंगा स्किल बनने जा रहा है , artificial intelligence सामान्य और दोहराए जाने वाले कार्यों को तेजी से कर सकते हैं , लेकिन वह व्यक्ति जो घंटे तक बिना विचलित हुए सोच सकता है , नई समस्याओं का समाधान खोज सकता है गहराई से सीख सकता है और रचनात्मक कार्य कर सकता है । उसे कोई मशीन आसानी से प्रतिस्थापित नहीं कर सकती । भविष्य उन लोगों का होगा जिनकी एकाग्रता सबसे मजबूत होगी यह जानकारी दे सकती हैं लेकिन यह तय करना कि उसे जानकारी का उपयोग कैसे करना है यह केवल केंद्रित और प्रशिक्षित मन ही कर सकता है ।
याद रखिए आज की दुनिया में जो व्यक्ति अपने Attention पर नियंत्रण कर लेता है वही अपने भविष्य पर नियंत्रित कर लेता है । आने वाले वर्षों में पैसा डिग्री और प्रतिभा से भी अधिक मूल्य उसे व्यक्ति का होगा जो अपने मन को आदेश दे सके कि ” अगले 2 घंटे में केवल इसी एक कार्य पर ध्यान दूंगा । ” यही क्षमता आपको भीड़ से अलग करेगी आपकी आयु बढ़ेगी , आपकी रचनात्मकता को कई गुना करेगी और आपके और असाधारण सफलता की और ले जाएगी।
call to action
अब अपने आप से एक प्रश्न पूछे क्या आप अपने मोबाइल के मालिक हैं या आपका मोबाइल आपका मालिक बन चुका है?
आज से प्रतिदिन कम से कम 60 से 90 मिनट तक notification free deep work session शुरू कीजिए । यही छोटी सी आदत आने वाले वर्षों में आपको उसे दुर्लभ व्यक्ति में बदल देगी इसकी सबसे बड़ी पहचान होगी अटूट एकाग्रता याद रखिए भविष्य उन्हीं का है जो अपना ध्यान बचा पाएंगे क्योंकि जिसे अपना फोकस बचा लिया है उसे अपना भविष्य जीत लिया है
