” Focused work का मूल्य हमेशा अधिक होता है . “
आज की दुनिया में हर व्यक्ति काम तो कर रहा है लेकिन हर काम सम्मान मूल्य का नहीं होता यही वह अंतर है जो साधारण और असाधारण लोगों के बीच की दूरी तय करता है यदि दो व्यक्ति पूरे दिन काम करें और एक व्यक्ति केवल व्यस्त busy है जबकि दूसरे व्यक्ति पूरे ध्यान focus के साथ गहरे स्तर पर काम करें तो दोनों के परिणाम कभी सम्मान नहीं होंगे आधुनिक अर्थव्यवस्था में आपका मूल्य इस बात से नहीं तय होता कि आपने कितने घंटे काम किया बल्कि इस बात से तय होता है कि उन घंटे में आपने कितनी गुणवत्ता quality का कितनी गहराई depth और कितना प्रभाव impact उत्पन्न किया यही कारण है कि आज दुनिया की सबसे अधिक आय पाने वाले वैज्ञानिक प्रोग्रामर लेखक उद्यमी और शोधकर्ता घंटे की संख्या नहीं बेचते बल्कि अपने फोकस की गुणवत्ता बेचते हैं उनका प्रत्येक घंटा लाखों लोगों के जीवन पर प्रभाव डालता है इसलिए याद रखिए समय सबके पास बराबर होता है लेकिन focus सबका बराबर नहीं होता
कल्पना कीजिए कि एक लकड़हारा 8 घंटे तक बिना रुके पेड़ काटता लेकिन उसकी कुल्हाड़ी कुंद थी दूसरी और एक अनुभवी लकड़हारा केवल एक घंटा कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाता है और फिर तीन घंटे काम करके उसने कई गुना अधिक पेड़ काट देता है दोनों ने मेहनत की लेकिन परिणाम अलग-अलग मिले हैं यही deep ओर busy wrok का अंतर है जिसमें आप पूरे दिन ईमेल देखते हैं नोटिफिकेशन का उत्तर देते हैं बार-बार मोबाइल चेक करते हैं मीटिंग करते हैं छोटी-छोटी चीज में उलझे रहते हैं और दिन के अंत में महसूस होता है कि आपने बहुत मेहनत की लेकिन वास्तव में कोई बड़ा कार्य पूरा नहीं हुआ दूसरी और deep work वह अवस्था है जिसमें आपका पूरा मस्तिष्क एक ही लक्ष्य पर केंद्रित रहता है उस समय आपका ध्यान बटता नहीं आपकी सोच गहरी होती है आपकी रचनात्मकता बढ़ती है और आपकी उत्पादकता कई गुना बढ़ जाती है इसलिए अक्सर कहा जाता है एक घंटा deep work 8 घंटे busy wrok क से अधिक मूल्यवान हो सकता है
जब कोई व्यक्ति लगातार focus के साथ कार्य करता है तब केवल उसका वर्तमान कार्य ही बेहतर नहीं होता बल्कि उसकी skill भी तेजी से विकसित होने लगती है हर बार जब आप बिना किसी व्यवधान के किसी कठिन कार्य पर लंबे समय तक ध्यान लगाते हैं तब आपका मस्तिक नए न्यूरल कनेक्शन बनता है यही प्रक्रिया किसी साधारण व्यक्ति को धीरे-धीरे विशेषज्ञ में बदल देती है एक संगीतकार प्रतिदिन गहरी अभ्यास से महान कलाकार बनता है एक लेखक प्रतिदिन लिखकर उत्कृष्ट लेखन बनता है एक प्रोग्रामर कठिन समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करके विश्वस्तरीय इंजीनियर बनता है प्रतिभा जन्म से नहीं आती वह हजारों घंटे के focused practice से बनती है इसलिए skill का विकास केवल समय देने से नहीं बल्कि सही प्रकाश के ध्यान के साथ समय देने से होता है
यही से शुरू होता है compounding effent अर्थात चक्रवर्दी प्रभाव अधिकांश लोग सोचते हैं कि प्रतिदिन का छोटा सुधार कोई बड़ा अंतर नहीं लाता लेकिन प्रकृति का नियम कुछ और ही कहता है यदि आप प्रतिदिन केवल 1% बेहतर होते हैं तो एक वर्ष बाद आपका विकास अवधारण हो सकता है focus का प्रत्येक घंटा आपकी skill को थोड़ा बढ़ता है बेहतर skill आपकी income बढ़ती है अधिक inocme आपको बेहतर अवसर देती है और बेहतर अवसर आपको और अधिक सीखने का मौका देते हैं धीरे-धीरे यही छोटा सा सुधार एक विशाल अंतर में बदल जाता है सफलता अचानक नहीं आती वह वर्षों तक किए गए focused work पर सचित परिणाम होती है लोग केवल अंतिम सफलता देखते हैं लेकिन उसके पीछे हजारों घंटे की शांत गहरी और बिना दिखाए वाली मेहनत छुपी होती है
दुनिया में सबसे मूल्यवान कर्मचारी वह नहीं है जो सबसे अधिक व्यस्त दिखाई देता है बल्कि वह है जो सबसे कठिन समस्याओं का समाधान निकाल सकता है कंपनियां ऐसे लोगों को अधिक वेतन देती है जो नई तकनीक विकसित करें नए विचार दे जटिल समस्या हल करें और दूसरों के लिए मूल्य उत्पन्न करें ऐसा व्यक्ति केवल इसलिए मूल्यवान नहीं बनता क्योंकि वह बुद्धिमान है बल्कि इसलिए क्यों कि उसने वर्षों तक अपने focus की शक्ति का सही उपयोग किया ध्यान भंग करने वाली दुनिया में यदि कोई व्यक्ति लगतार गहराई से सोच सकता है सीख सकता है और निर्माण कर सकता है तो वही भविष्य का सबसे मूल्यवान व्यक्ति होगा
इसलिए आज से स्वयं से प्रश्न पूछिए क्या मैं पूरे दिन केवल व्यस्त रहता हूं या वास्तव में मूल्यवान कार्य करता हु क्या मैं हर घंटे के अंत में कुछ ऐसा बना रहा हूं जो मेरे भविष्य को बदल सके यदि उत्तर नहीं है तो अपने काम करने की शैली बदलने का समय आ गया है अपने दिन का सबसे ऊर्जावान समय चुनिए मोबाइल और सभी विक्षणों को दूर रखिए एक ही महत्वपूर्ण कार्य चुनिए और कम से कम 60 90 मिनट तक केवल उसी पर काम कीजिए यही आदत धीरे-धीरे आपकी पहचान आपकी skill आपकी आय और आपके जीवन का स्तर बदल देगी याद रखिए focused work केवल अधिक काम करना नहीं है बल्कि अधिक मूल्य उत्पन्न करना है और जो व्यक्ति सबसे अधिक मूल्य उत्पन्न करता है वही सबसे अधिक सम्मान अवसर और सफलता प्राप्त करता है
Call to action
अब निर्णय आपका है क्या आप भीड़ की तरह पूरे दिन व्यस्त रहकर थकना चाहते हैं या कुछ घंटे के गहरे focus से अपना भविष्य बदलना चाहते हैं इस अध्याय को केवल पढ़कर आगे मत बढ़िया आज ही अपने दिन में कम से कम 1 घंटे deep work का समय निर्धारित कीजिए अगले 30 दिनों तक इस आदत का पालन कीजिए और अपने उत्पादकता skill और आत्मविश्वास में आने वाले परिवर्तन को स्वयं अनुभव कीजिए याद रखिए जब आपका focus बढ़ता है तब आपके काम का मूल्य बढ़ता है और जब आपके काम का मूल्य बढ़ता है तब आपका पूरा जीवन बदल जाता है
