” Focus समय बचाता है “
जिसने अपने ध्यान को नियंत्रित कर लिया उसने अपने समय को बढ़ा लिया
अधिकांश लोग सोचते हैं कि जीवन में सबसे बड़ी समस्या समय की नहीं lack of time है अभी कहते हैं मेरे पास समय नहीं है लेकिन यदि हम गहरे से देखे तो पाएंगे की समस्या समय की नहीं बल्कि ध्यान Attention की है संसार में हर व्यक्ति को प्रतिदिन सम्मान 24 घंटे मिलते हैं फिर भी कुछ लोग इन्हीं 24 घंटे में करोड़ों का व्यवसाय खड़ा कर देते हैं कई खोज कर देते हैं पुस्तक लिख देते हैं शरीर को स्वस्थ बना लेते हैं परिवार को समय दे देते हैं और आध्यात्मिक उत्पत्ति भी कर लेते हैं वहीं दूसरी और कुछ लोग पूरे दिन व्यस्त रहने के बाद भी रात में यह महसूस करते हैं कि उन्होंने वास्तव में कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं किया इसका कारण समय की कमी नहीं बल्कि focus की कमी है समय स्वयं नष्ट नहीं होता बल्कि हमारा बिखरा हुआ ध्यान समय को नष्ट करता है इसलिए संस्कृत में कहा गया है अवधानात कालरक्षणम् अर्थात एकाग्रता समय की रक्षा करती है
समय का चला जाता है
यदि आप पूरे दिन का निरीक्षण करें तो पाएंगे कि आपका अधिकांश समय किसी बड़े कार्य में नहीं बल्कि छोटे-छोटे व्यवधानों interruptions में समाप्त हो जाता है सुबह मोबाइल देखते ही एक ही notification आता है आपके और 2 मिनट के लिए instagram खोलते हैं लेकिन देखते देखते आधा घंटा बीत जाता है फिर whatsapp email youtube shorts अचानक किसी का फोन किसी की बात फिर वापस काम पर लौटने की कोशिश यह कार्य प्रक्रिया पूरे दिन चलती रहती है आपको लगता है कि आप पूरे दिन कार्य कर रहे थे जबकि वास्तविकता यह है कि आपका मस्तिक कुछ मिनट बाद अपना ध्यान बदल रहा था यही ध्यान का बिखराव आपके समय को चुरा लेता है
Multitasking की सबसे बड़ी सच्चाई
आधुनिक दुनिया के multitasking तो एक suoerpower बना दिया है लोग गर्व से कहते हैं मैं एक साथ कई काम कर सकता हूं लेकिन न्यूरोसाइंस कुछ और कहती है मानव मस्तिष्क वास्तव में एक समय में केवल एक ही जटिल कार्य पर पूरी क्षमता से ध्यान दे सकता हैं जब आप एक साथ पढ़ाई करते हुए गाने सुनते हैं बीच-बीच में मोबाइल देखते हैं किसी से chat करते हैं और email भी check करते हैं तब आपका मस्तिष्क एक साथ से कार्य नहीं कर रहा होता वह केवल बहुत तेजी से एक कार्य से दूसरे कार्यों पर switch कर रहा होता है यही बार-बार का switch आपकी मानसिक ऊर्जा को समाप्त कर देता है
कल्पना कीजिए कि एक रसोईया एक साथ पांच अलग-अलग व्यंजन बना रहा है वह हर एक मिनट बाद गैस बदलता है मसाले बदलता है बर्तन बदलता है परिणाम क्या होगा ना कोई व्यंजन समय पर बनेगा न किसी का स्वाद उत्कृष्ट होगा यदि यह स्थिति हमारे मस्तिक की भी होती है multitSking हमें उत्पादन नहीं बनती बल्कि हमारी दक्षता Efficiency गुणवत्ता quality और रचनात्मक creativity तीनों को कम कर देती है
Context switching cost — ध्यान बदलने की अदृश्य कीमत
आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्धांत समझाइए जिसे आधुनिक congnitive scicnce में context switching cost कहा जाता है इसका अर्थ है जब भी आप एक कार्य छोड़कर दूसरे कार्यों पर जाते हैं तो केवल समय नहीं बल्कि आपका मस्तिष्क भी अपनी गति को देता है
मान लीजिए आप किसी महत्वपूर्ण रिपोर्ट पर काम कर रहे हैं तभी मोबाइल की नोटिफिकेशन आता है आपका केवल 20 सेकंड के लिए maasage पड़ा अब जब आप वापस रिपोर्ट पर लौटते हैं तो आपका शरीर कुर्सी पर बैठा होता है लेकिन आपका मस्तिक अभी भी उस maasage के बारे में सोच रहा होता है आपको फिर से पुराने विचारों को याद करना पड़ता है flow में वापस आना पड़ता है यही पूर्ण गति प्राप्त करने की प्रक्रिया मानसिक ऊर्जा और समय दोनों खर्च करती है
दिन भर यदि आपने 50 बार अपना ध्यान बदला तो संभव है कि आपने वास्तविक काम से अधिक समय केवल अपने मस्तिष्क को वापस track पर लाने में खर्च कर दिया इसलिए सफल लोग अपने समय से अधिक अपने Attention की रक्षा करते हैं
Deep work बनाम busy wrok
आज की दुनिया में अधिकांश लोग busy है लेकिन productive नहीं
Busy wrok वह है जिसमें आप पूरे दिन छोटे-छोटे कार्य करते हैं Emails meetings chats notification social media calls file arrange करना बार बार inbox check करना दिन समाप्त हो जाता है लेकिन जीवन आगे नहीं बढ़ता
इसके विपरीत deep work वह अवस्था है जहां आपका पूरा ध्यान केवल एक महत्वपूर्ण कार्य पर होता है इस अवस्था में आपका मस्तिष्क अपने सर्वोच्च क्षमता पर कार्य करता है यही सबसे अच्छे विचार जन्म लेते हैं यही नई खोज होती है यही महान पुस्तक लिखी जाती है यदि कठिन समस्याओं का समाधान मिलता है
Deep work में एक घंटा कभी-कभी बिजी वर्क के पूरे दिन से अधिक मूल्यवान होता है क्योंकि यहां आप केवल समय नहीं लग रहे होते बल्कि अपनी संपूर्ण मानसिक शक्ति का उपयोग कर रहे होते हैं
Time multiplication _ समय को बढ़ाने की कला
क्या वास्तव में समय बढ़ाया जा सकता है घड़ी के अनुसार नहीं लेकिन परिणाम के अनुसार हां
जब आपका ध्यान पुणत एक कार्य पर होता है तब आपकी कार्य गति बढ़ जाती है गलतियां कम हो जाती है निर्णय बेहतर होते हैं और परिणाम कई गुना बढ़ जाते हैं यही time multiplication है इसका अर्थ है कि वही 2 घंटे जो पहले बिखरे हुए ध्यान में व्यर्थ चले जाते थे अब deep focus के कारण से 8 घंटे के बराबर परिणाम देने लगते हैं
यही कारण है की महान वैज्ञानिक लेखन उद्यमी और आध्यात्मिक साधक अपने दिन के सबसे महत्वपूर्ण समय को बिना किसी व्यवधान के सुरक्षित रखते हैं वे जानते हैं कि समय नहीं बल्कि एकाग्रता समय focused time ही जीवन बदलता है
Focus ही समय की रक्षा क्यों करता है?
ध्यान ही समय का द्वारा है जहाँ ध्यान जाता है वही समय जाता है जा समय जाता है वही जीवन बदलता है यदि आपका ध्यान दूसरों की जो नोटिफिकेशन और मनोरंजन में खो गया तो आपका जीवन भी वहीं खो जाएगा लेकिन यदि आपका ध्यान अपने लक्ष्य ज्ञान साधना और सज्जन पर स्थिर हो गया तो वही 24 घंटे आपको और असाधारण बना देंगे
इसलिए याद रखिए
समय बचाने का सबसे प्रभावी तरीका तेज काम करना नहीं बल्कि कम कार्यों पर गहरा ध्यान देना
अवधानात् कालरक्षण
एकाग्रता समय की रक्षा करती है
और जो व्यक्ति अपने समय की रक्षा कर लेता है वही अपने भविष्य की भी रक्षा कर लेता है
call to action
आज से अगले 24 घंटे के लिए स्वयं पर एक छोटा सा प्रयोग कीजिए किसी एक महत्वपूर्ण कार्य को चुनिए चाहे वह पढ़ाई हो पुस्तक लिखना हो व्यवसाय का कोई प्रोजेक्ट हो नहीं skill सीखना हो या साधना अब एक 60- 90 मिनट का deep focus session निर्धारित कीजिए इस दौरान मोबाइल को silent mode पर रख दीजिए सभी notification बंद कर दीजिए अनावश्यक tabs बंद कर दीजिए और स्वयं से एक संकल्प दीजिए अगले 90 मिनट तक मेरा ध्यान केवल एक ही कार्य पर रहेगा बीच में यदि मन भटके तो उसे बिना क्रोध के पूर्ण इस कार्य पर ले आइये session समाप्त होने के बाद स्वयं से तीन प्रश्न पूछिए क्या आज मैंने कम समय में अधिक कार्य किया क्या मेरे काम की गुणवत्ता पहले से बेहतर थी और क्या मेरे भीतर मानसिक शांति और संतोष अधिक था यदि उत्तर हां है तो समझ लीजिए कि अपने focus की शक्ति का पहला अनुभव कर लिया है
याद रखिए जीवन में परिवर्तन किसी बड़े चमत्कार से नहीं बल्कि ऐसी छोटी-छोटी आदतों से आता है जो प्रतिदिन दोहराईं जाती है यदि आप प्रतिदिन केवल 90 मिनट deep work की आदत विकसित कर लेते हैं तो 1 वर्ष बाद आपके पास लगभग 500 घंटे का उच्च गुणवत्ता वाला केंद्रित कार्य होगा यही 500 घंटे आपको भीड़ से अलग खड़ा करेंगे यही समय एक नई पुस्तक लिख सकता है नए व्यवसाय खड़ा कर सकते हैं नहीं भाषा सीख सकता है प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिला सकता है और आपके व्यक्तित्व को एक नए स्तर पर पहुंचा सकता है
इस अध्याय को केवल पढ़कर आगे मत बढ़िया इसे अपने जीवन में उतारिए आज ही अपनी डायरी में लिखिए मेरा पहला deep work session कब होगा इस समय को अपने कैलेंडर में सुरक्षित कर दीजिए क्योंकि याद रखिए
जो व्यक्ति अपने ध्यान की रक्षा करता है वही अपने समय की रक्षा करता है
जो अपने समय की रक्षा करता है वही अपने भविष्य का निर्माण करता है
