ब्रह्मचर्य का बल: श्रीराम से अर्जुन तक | 45/180 days challenge transformation yourself

वेदों में ब्रह्मचर्य को केवल व्यक्तिगत नियम नहीं बल्कि ओज , तेज ,आत्म बल ,  साहस और दीर्घकालिक पुरुषार्थ से जोड़ा गया है । अथर्ववेद का एक  मंत्र कहता है –

यदाबघ्नन् दाक्षायणा हिरण्यं शतानीकाय सुमनस्यमानाः ।
तत्ते बध्नाम्यायुषे वर्चसे बलाय दीर्घायुत्वाय शतशारदाय ॥

इस मंत्र का भाव यह है कि मनुष्य के भीतर ऐसी शक्ति और तेज विकसित हो जो उसे आयु वर्चस बल और साहस प्रदान करें तथा वह दीर्घ  और सार्थक जीवन जिये। यहां बल को केवल मांसपेशियों की शक्ति समझना उचित नहीं है इसमें शारीरिक सामर्थ्य के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता , इच्छा शक्ति आत्म संयम साहस और अपने उद्देश्य पर टिके रहने की क्षमता भी सम्मिलित है

कल्पना कीजिए कि प्राचीन भारत एक युवा अपने गुरु के सामने बैठा है | –  गुरु उसे पूछते हैं कि तुम्हें शक्तिशाली क्या बनाएगी ?  तुम्हारी तलवार या तुम्हारा मन  ?

युवा शायद कहेगा की तलवार | ‘ ,  गुरु मुस्कुराए कहेंगे यदि मन दुर्बल है तो हाथ में पड़ी तलवार भी तुम्हें नहीं बचा सकती ।  लेकिन यदि मन दृढ़ है तो कठिन परिस्थितियों में भी तुम अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हाटोगे । यही ब्रह्मचर्य की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण पक्ष है –  अपनी ऊर्जा को बिखरने से बचकर उसे किसी महान उद्देश्य की ओर लगाना।

इसी विचार को रामायण की परंपरा में श्री राम के चरित्र से समझाया जाता है । वनवास के समय श्री राम के सामने अनेक कठिनाई परिस्थितियों आई ।  पंचवटी में शूर्पणखा का प्रसंग आता है । श्री राम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती है लेकिन श्री राम अपनी मर्यादा से विचलित नहीं होते ।  आगे घटनाएं संघर्ष में बदलता है और खरदूषण के नेतृत्व में विशाल राक्षस सेना का सामना श्री राम को करना पड़ता है । परंपरागत कथा में श्री राम अकेले उस सेना का सामना करते हैं और विजय प्राप्त करते हैं ।

यहां इस कथा को केवल युद्ध की शक्ति के रूप में देखना पर्याप्त नहीं है । इसके भीतर गहरा चरित्र संदेश भी है । जिस व्यक्ति का मन अपने कर्तव्य और मर्यादा में स्थिर है ,वह संकट के समय भी विचलित नहीं होता । श्री राम को भारतीय परंपरा में इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है कि उनके जीवन में की शक्ति के साथ मर्यादा , साहस के साथ संयम और अधिकार के साथ कर्तव्य  जुड़ा हुआ था।

यही बात आधुनिक जीवन में भी लागू होती है । आज हमारे सामने खर-दूषण की सेना नहीं आती लेकिन हमारे सामने हजारों प्रकार के विकर्षण खड़े हैं ।  आलस और अनियंत्रित मनोरंजन , सोशल मीडिया , नशे की आदतें , लगातार स्क्रीन देखना ,  लक्ष्य हीनता और क्षणिक सुख। के पीछे भागना आधुनिक मनुष्य की परीक्षा यह नहीं कि वह किसी युद्ध भूमि में कितना बहादुर है । परीक्षा यह है कि जब कोई उसे देख नहीं रहा हो तब वह अपने निर्णय पर कितना टिक सकता है

अब कहानी हमें महाभारत के युग में ले चलती हैं

वारणावत की घटना के बाद पाण्डव एकचक्रा नगरी में रहते हैं। आगे वे द्रौपदी के स्वयंवर में जाने के लिए पांचाल की ओर निकलते हैं। यात्रा के दौरान रात्रि में वे एक विशाल सरोवर के पास पहुँचते हैं। वहाँ चित्ररथ नामक गन्धर्व से उनका सामना होता है। विवाद बढ़ता है और अर्जुन युद्ध के लिए तैयार हो जाते हैं।

अर्जुन केवल शारीरिक योद्धा नहीं थे । वह वर्षों की साधना ,  शिक्षा , एकाग्रता और अनुशासन से बने हुए धनुर्धर थे । उनके लिए धनुष चलाना केवल बल का काम नहीं था । उसमें ध्यान ,  धैर्य ,  समय के समझ  , और मन की स्थिरता आवश्यक थी ।  युद्ध हुआ और अर्जुन ने चित्ररथ को परास्त कर दिया ।

यही महाभारत का वह प्रसिद्ध श्लोक आता है

ब्रह्मचर्यं परो धर्मः स चापि नियतस्त्वयि।
यस्मात्तस्मादहं पार्थ! रणेऽस्मिन् विजितस्त्वया॥

हे पार्थ ! ब्रह्मचर्य महान धर्म और वह तुम्हारे भीतर दृढ़ता से विद्वान है इसी कारण मैं इस युद्ध में तुम्हारे द्वारा पराजित हुआ हु।

इस श्लोक को समझना बहुत आवश्यक है यहां ब्रह्मचर्य को केवल शरीर से संबंधित नियम की तरह नहीं बल्कि ,  आत्मा संयम और चरित्र की शक्ति के रूप में देखा गया । अर्जुन की शक्ति केवल उसके धनुष में नहीं थी उनकी वास्तविक शक्ति उनके अभ्यास ,  एकाग्रता , अनुशासन गुरु – भक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण में थी

यदि किसी युवा के भीतर बहुत ऊर्जा है  लेकिन दिशा नहीं है , तो वही ऊर्जा उसे बेचैन  कर सकती है । लेकिन यदि वही युवा अपने ऊर्जा को अध्ययन , व्यायाम , साधना ,  कौशल –  विकास ,  सेवा और किसी महान लक्ष्य में लगाता है ,  तो वही ऊर्जा उसके व्यक्तिगत का निर्माण करते हैं ।

ब्रह्मचर्य ऊर्जा को नष्ट करने का विचार नहीं है , उसके उच्चतर उपयोग की साधनाएं है । विषय वासनाओं से हटकर ज्ञान की ओर ,  असंयम से हटकर अनुशासन की ओर , आलस से हटकर कर्म की ओर और क्षणिक सुख से हटकर दीर्घकालिक उद्देश्य की और ऊर्जा को मोड़ना ही इसका व्यावहारिक अर्थ समझा जा सकता है

शक्ति का अर्थ केवल शक्तिशाली होना नहीं है , शक्ति का अर्थ है अपनी शक्ति को सही दिशा में लगाने की क्षमता। 

ब्रह्मचर्य हमें केवल रोकना नहीं सिखाता –  यह हमें अपने भीतर की शक्ति को पहचान कर उसे उद्देश्य चरित्र और साधना में बदलना सीखना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link