Crg
आज के युग में सबसे महंगी चीज क्या है ?
न पैसा न Talent बल्कि आपका Attention
कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसे बाजार में खड़े हैं जहां कोई सोना नहीं बिक रहा कोई हीरे नहीं बिक रहे कोई जमीन नहीं बिक रही वहां केवल एक ही वस्तु की खरीद फरोख्त हो रही है आपका ध्यान Attention आपको लगता है कि आप instagram you tube facebook shorts या reels मुक्त में चला रहे है लेकिन वास्तविकता इसके ठीक विपरीत है आप ग्राहक नहीं है आप स्वयं उत्पाद product हैं दुनिया की सबसे बड़ी टैंक कंपनियां आपका समय और ध्यान को विज्ञापनदाताओं को बेचकर अरबों खरबो रुपए कमा रही है जितनी देर आपकी आंखें स्क्रीन पर रहती है उतनी ही अधिक उनकी कमाई होती है इसलिए आधुनिक युग में सबसे मूल्यवान संसाधन न तेल है ना सोना ना पैसा बल्कि मानव का अवधान Attention है
संस्कृत का एक गहन वाक्य है अवधान परम धनम अर्थात
है प्राचीन ऋषियों ने यह बात हजारों वर्ष पहले समझ ली थी जबकि आप silicon valley की कंपनियां उसी सिद्धांत पर अपना पूरा व्यापार खड़ा कर चुकी है अंतर केवल इतना है कि ऋषियों ने ध्यान का उपयोग आत्मज्ञान के लिए किया और आधुनिक कंपनियां उसी ध्यान का उपयोग लाभ कमाने के लिए कर रही है
ATTENTION Economy क्या है ?
कल्पना कीजिए कि आप एक शहर में रहते हैं जहां हर दुकान वाला आपको अपनी दुकान में बुलाने की कोशिश कर रहा है कोई जोर से चिल्ला रहा है कोई चमकदार लाइट लगा रहा है कोई मुक्त उपहार बांट रहा है अब इस कहानी में दुकानों की जगह you tube instagram netflix Facebook amazon और समाचार ऐप रख दीजिए हर ऐप चाहता है कि आप इस पर सबसे अधिक समय बिताए
इसीलिए आज का सबसे बड़ा युद्ध देशो के बीच नहीं बल्कि आपके मन के भीतर चल रहा है हर सेकंड हजारों कंपनियां यह लड़ाई लड़ रही है कि आपका अगला क्लिक किसे मिलेगा
यही है Attention Economy
आज कंपनियां केवल आपका पैसा नहीं चाहती वह सबसे पहले आपका ध्यान चाहती है क्योंकि जिसे आपका ध्यान मिल गया वह बाद में आपका समय आपकी आदतें आपका निर्णय और अतत आपका पैसा भी प्राप्त कर लेता है
dopamine business modal आपका दिमाग उनका बिजनेस है
मानव मस्तिष्क में एक रसायन होता है Dopamine जब भी हमें कुछ नया रोमांचक या अप्रत्याशित मिलता है मस्तिष्क डोपामिन छोड़ता है और हमें अच्छा महसूस होता है
सोशल मीडिया ने इसी विज्ञान को अपना व्यापार बना लिया
और scroll पर नया वीडियो
हर swipe पर नई तस्वीर
हर notification पर नई उत्सुकता
हर like पर छोटा सा पुरस्कार
धीरे-धीरे आपका मस्तिष्क छोटी-छोटी उत्तेजनाओं का आदी हो जाता है फिर किताब पढ़ना कठिन लगने लगता है ध्यान लगाकर पढ़ाई करना कठिन लगने लगता है 1 घंटे तक एक ही कार्य करना असंभव सा महसूस होता है
समस्या यह नहीं की सोशल मीडिया बुरा है
समस्या यह है कि यदि आपका ध्यान आपके नियंत्रण में नहीं है तो वह किसी और के नियंत्रण में अवश्य होगा
focus ही wealth क्यों है ?
दो व्यक्तियों की कल्पना कीजिए
पहला व्यक्ति अत्यंत बुद्धिमान है लेकिन हर 5 मिनट में मोबाइल देखा है उसका ध्यान हर समय भटकता रहता है
दूसरा व्यक्ति सामान्य बुद्धि वाला है लेकिन प्रतिदिन 3 घंटे बिना किसी व्यवधान के गहराई से काम करता है
10 वर्षों बाद अधिक सफल कौन होगा
अधिकांश मामलों में दूसरा व्यक्ति
क्यों
क्योंकि सफलता का निर्माण प्रतिभा से पहले सतत अवधान sustained Attention करता है
प्रतिभा अवसर देती है
लेकिन ध्यान उपलब्धियां का निर्माण करता है
Focus compound interest की तरह काम करता है
यदि आप प्रतिदिन केवल 2 घंटे भी बिना किसी व्यवधान के गहराई से सीखते हैं तो 1 वर्ष में लगभग 730 घंटे का deep learning प्राप्त करते हैं
इसी बीच कोई दूसरे व्यक्ति वही समय notifications reels chats और random videos में खो देता है
दोनों के पास सम्मान 24 घंटे हैं
फिर भी एक व्यक्ति विशेषज्ञ बन गया और दूसरा केवल व्यस्त बना रहा
अंतर समय में नहीं था
अंतर ध्यान में था
आज की सबसे बड़ी चोरी
पहले चोर आपके घर से पैसा चुराते थे
आज के चोर आपका ध्यान चाहते हैं
क्योंकि जिसे आपका ध्यान मिल गया उसने आपके जीवन का एक हिस्सा खरीद लिया
आप कभी अपना बैंक अकाउंट किसी अजनबी को नहीं देंगे
लेकिन बिना सोचे समझे रोज अपने जीवन के कई घंटे किसी एल्गोरिथ को दे देते हैं
ध्यान ही जीवन है
जहा आपका ध्यान जाता है
वही आपकी ऊर्जा जाती है
जहां ऊर्जा जाती है
वही आपका समय जाता है
जहां समय जाता है
वही आपका कौशल विकसित होता है
जहां कौशल विकसित होता है
वही धन प्रतिष्ठा और सफलता उत्पन्न होती है
इसलिए यदि कोई आपसे आपका ध्यान छीन लेता है तो वास्तव में वह आपकी भविष्य का एक भाग छीन रहा है
इस अध्याय का जीवन सूत्र
धन खोकर धन कमाया जा सकता है
समय खोकर समय नहीं लौटता
लेकिन समय से भी अधिक मूल्यवान है ध्यान
क्योंकि जिस क्षण आपका ध्यान भटक गया उसी क्षण आपका समय आपकी ऊर्जा आपकी बुद्धि और आपका भविष्य भी दिशा बदल लेता है
इसीलिए
अवधान परम धनम्
ध्यान ही सर्वोच्च धन है
अवधानं परमं धनम्
(Attention is the Highest Wealth)
👁️ ATTENTION
│
┌────────────────────┼────────────────────┐
│ │ │
TIME (समय) ENERGY (ऊर्जा) DECISIONS (निर्णय)
│ │ │
└──────────────┬─────┴──────────────┘
│
DEEP FOCUS (गहन अवधान)
│
┌────────────────┼────────────────┐
│ │ │
SKILL KNOWLEDGE DISCIPLINE
(कौशल) (ज्ञान) (अनुशासन)
│ │ │
└────────────────┼────────────────┘
│
SUCCESS & WEALTH
(सफलता, धन, प्रभाव, संतोष)
————————————————————
SOCIAL MEDIA ATTENTION ECONOMY
Notification 🔔
│
▼
Dopamine Hit 🧠
│
▼
Scroll More
│
▼
More Screen Time
│
▼
More Ads Revenue 💰
│
▼
Company Becomes Rich
│
▼
User Loses Time + Focus + Future
