दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान की जिंदगी में सबसे बड़ा दुश्मन कौन होता है कौन ऐसा व्यक्ति जो उससे नफरत करता है कोई जो उसकी सफलता से जलता है या कोई जो हमेशा उससे नीचे गिरने की कोशिश करता है लेकिन अगर मैं आपसे क्यों कि आपका सबसे बड़ा दुश्मन कोई दूसरा नहीं बल्कि आपकी अपनी एक छोटी सी आदत हो सकती है तो जी हां आज की एक कहानी आपको समझ जाएगी कि कैसे जिंदगी में आने वाली बड़ी परेशानियों से हम आसानी से लड़ सकते हैं लेकिन रोज की छोटी-छोटी गलतियां धीरे-धीरे हमारी जिंदगी को बर्बाद कर सकती है
एक वैज्ञानिक के मन में एक दिन बड़ा अजीब सवाल आया उसने सोचा कि अगर किसी मेंढक को सीधे खोलते हुए पानी में डाल दिया जाए तो क्या वह अपनी जान बचाने के लिए बात खुद पाएगा उसने एक बर्तन में पानी खिलाया और उसमें एक मेंढक को डाल दिया जैसे ही मेंढक को तेज गर्मी का एहसास हुआ , वह तुरंत उछलकर बाहर आ गया । खतरा अचानक और साफ था , इसलिए मेंढक ने बिना देर किए अपनी पूरी ताकत लगाई और खुद को बचाया । वैज्ञानिक ने देखा कि जब खतरा सामने होता है तो जीव अपनी जान बचाने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया करता है । लेकिन अब उसके मन में एक दूसरा सवाल आया ।
क्या होगा अगर खतरा अचानक सामने आने के बजाय धीरे-धीरे बड़े ? क्या मेढक तब भी अपनी जान बचा पाएगा ?
इस बार वैज्ञानिक ने मेंढक को ठंडा पानी से भरे बर्तन में रखा और नीचे बहुत धीमी आंच जला दी । शुरूआत में ” पानी थोड़ा गर्म जरूर हुआ है , लेकिन मेंढक को कोई खास परेशानी नहीं हुई । उसने सोचा पानी थोड़ा गर्म जरूर हुआ है लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है ? ” कुछ समय बाद पानी और गर्म मेंढक फिर भी वहीं बैठ रहा उसे लगा कि अभी स्थिति उसके नियंत्रण में है । धीरे-धीरे पानी का तापमान बढ़ता गया लेकिन मेंढक हर बार खुद को समझ आता रहा कि अभी कोई बड़ा खतरा नहीं है । उसे पिछली बार की अपनी सफलता भी याद थी, जब वह खोलते हुए पानी से आसानी से बाहर निकल गया निकल आया था । उसे विश्वास था कि अगर खतरा बढ़ेगा , तो वह इस बार भी खुद को बचा लेगा । लेकिन इस बार खतरा अचानक नहीं आया था। वह धीरे-धीरे बढ़ रहा था और मेंढक इस बदलाव का आदि होता जा रहा था । जब तक पानी बहुत ज्यादा गर्म हो और मेंढक को अपनी जान का खतरा महसूस हुआ तब तक उसकी ताकत जवाब देने लगी थी । वह बाहर निकालने की कोशिश करता रहा लेकिन अब उसके लिए ऐसा करना मुश्किल हो चुका था
अब इस कहानी को अपनी जिंदगी से जोड़कर देखें। हम में से ज्यादा बहुत से लोग इसी तरह अपनी जिंदगी जीते जब कोई बड़ी परेशानी सामने आती है तो हम पूरी ताकत लगाकर उसका सामना करते हैं लेकिन जब कोई छोटी सी गलत आदत हमारी जिंदगी में धीरे-धीरे जगह बनती हैं तो हम उसे नजर अंदाज करते थे ।
हम सोचते हैं कि आज थोड़ा समय बर्बाद कर लिया तो क्या हुआ , ? कल से मेहनत कर लेंगे। आज एक जरूरी काम टाल दिया तो क्या फर्क पड़ता है ? अभी तो बहुत समय है आज थोड़ी देर फोन चला दिया , आज थोड़ा सा गुस्सा कर लिया , आज अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखा , तो क्या हो जाएगा ? लेकिन यही छोटी-छोटी बातें धीरे-धीरे हमारी आदत बन जाती है।
एक दिन का आलस कई दिनों की टाल मटोल बन जाता है , छोटी – सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन जाती है और थोड़ी सी गलत संगति हमारी सोच और व्यवहार को बदलने लगती है । हमें लगता है कि सब कुछ हमारे नियंत्रण में , जबकि असल में हम धीरे-धीरे अपनी ही गलतियों के आदी होते जा रहे होते हैं ।
और यही है हमारे भीतर छिपा हुआ दुश्मन । वह दुश्मन जो हमें बाहर से दिखाई नहीं देता , इसके खिलाफ हम कभी कोई लड़ाई नहीं लड़ते , क्योंकि हम उसे दुश्मन मानते ही नहीं । वह हमारी बुरी आदत हो सकती है , हमारा अहंकार , हमारा आलस , हमारा गुस्सा , हमारा ध्यान भटकने वाला स्वभाव या फिर हर जरूरी काम को कल पर टालने की आदत।
सबसे खतरनाक बात यह है कि इन चीजों का नुकसान तुरंत दिखाई नहीं देता । अगर आप एक दिन मेहनत नहीं करते तो शायद कुछ नहीं बिगड़ा । लेकिन अगर आप रोज मेहनत करने से बचते हैं तो कुछ महीना और सालों बाद उसका असर आपकी पूरी जिंदगी पर दिखाई देने लगता है । इसी तरह रिश्तो में छोटी-छोटी गलतफहमियों को अनदेखा करना , पैसे को बिना सोचे खर्च करना या अपनी सेहत को लगातार नजर अंदाज करना भविष्य में बड़ी परेशानियों का कारण बन सकता है
इसलिए जिंदगी में हमेशा बड़ी समस्याओं से लड़ने की तैयारी मत कीजिए बल्कि उन छोटी-छोटी समस्याओं को समय रहते पहचान भी सीखिए जो धीरे-धीरे बड़ी बना रही है । अगर आप किसी जरूरी काम को लगातार टाल रहे हैं तो आज ही उसका छोटा सा हिस्सा पूरा कीजिए । अगर आपको लगता है कि आपका फोन आपका समय बर्बाद कर रहा है तो कुछ समय के लिए उसे अपने से दूर रखिए । अगर किसी रिश्ते में कोई छोटी सी गलतफहमी है तो उसे बढ़ने से पहले बातचीत करके सुलझाइए । याद रखिए जिंदगी में हर समस्या को बड़ा होने के बाद हल करना जरूरी नहीं है । कुछ समस्याओं को शुरुआत में पहचान लेना ही सबसे बड़ी समझदारी है
तो दोस्तों, आज अपने आप से एक सवाल जरूर पूछिए—मेरी जिंदगी में ऐसी कौन-सी छोटी-सी आदत या गलती है, जिसे मैं बार-बार यह सोचकर नजरअंदाज कर रहा हूँ कि इससे क्या फर्क पड़ता है? क्योंकि हो सकता है कि आज वही छोटी-सी बात आपके लिए कोई बड़ी परेशानी न हो, लेकिन अगर आप उसे लगातार नजरअंदाज करते रहे, तो कल वही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकती है। दुनिया के हजार दुश्मनों से लड़ना आसान हो सकता है, लेकिन अपने भीतर छिपी एक बुरी आदत को पहचानना और उसे बदलना सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए याद रखिए—बाहर हजार दुश्मन भले, भीतर एक भी बुरा नहीं होना चाहिए। यही है आज का MINDSET: अपनी जिंदगी बदलनी है, तो सबसे पहले उन छोटी-छोटी चीजों को बदलना शुरू कीजिए, जिन्हें आप आज तक नजरअंदाज करते आए हैं।
