आज का मनुष्य किसी जेल में बंद नहीं है फिर भी पहले से अधिक बंधन में है । यह बंधन लोहे की जंजीर का नहीं बल्कि screen notification , reels , और अंतहीन scrol करके । सुबह आंख खोलते ही सबसे पहले मोबाइल उठाना रात को सोने से पहले आखिरी बार स्क्रीन देखना एक आदत नहीं , बल्कि आधुनिक दासता का संकेत बन चुका है । हम सोचते हैं कि हम फोन का उपयोग करें जबकि वास्तविकता यह है कि धीरे-धीरे फोन हमारा उपयोग कर रहा है । हमारी सबसे कीमती संपत्ति हमारा समय नहीं बल्कि हमारा ध्यान ATTENTION है जिस दिन हमारा ध्यान किसी और के नियंत्रण में चला जाता है उसी दिन हमारी स्वतंत्रता भी समाप्त होने लगती है

Digital detox का अर्थ तकनीक से भागना नहीं इसका अर्थ है तकनीक का स्वामी बना , उसका गुलाम नहीं । Mobile internet social media अद्भुत साधन है , लेकिन जब वह बिना उद्देश्य के हमारे समय और मानसिक ऊर्जा को खा जाते हैं । तब वह साधन बाधा बन जाते हैं । Notification हमारे मस्तिक को यह संदेश देता है कि अभी जो कार्य जो तुम कर रहे हो उससे अधिक महत्वपूर्ण कुछ और है । यही कारण है कि हमारी एकाग्रता बार-बार टूटती है और गहरी कार्य ( deep work)की क्षमता समाप्त होने लगती है
वैज्ञानिक शोध बताते हैं की लागतार छोटे-छोटे डिजिटल उत्तेजनाएं digital stimuli मस्तिष्क में डोपामिन का संतुलन पैदा करती है परिणाम स्वरुप साधारण कार्य पढ़ाई ध्यान पुस्तक पढ़ने या शांत बैठना कठिन लगने लगता है मन केवल नई-नई उत्तेजना चाहता है यही कारण है कि 5 मिनट के लिए फोन उठाया जाता है और एक घंटा कब निकल जाता है पता नहीं चलता यह केवल समय की हानि नहीं बल्कि जीवन की दिशा खोने की शुरुआत है
यदि आप वास्तव में अपने जीवन को बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने डिजिटल वातावरण को बदलना होगा अनावश्यक एप्स हताइए गैर जरूरी नोटिफिकेशन बंद कीजिए भोजन करते समय फोन दूर रखिए सुबह उठने के बाद पहले 1 घंटे और सोने से पहले अंतिम एक घंटे स्क्रीन से दुरी रखिए दिन में निश्चित समय पर ही सोशल मीडिया का उपयोग करें जब भी बिना कारण फोन उठाने का मन करें स्वयं से पूछे मैं अभी क्या खोज रहा हूं जानकारी मनोरंजन या केवल आदत है एक छोटा सा प्रश्न आपको बार-बार जागरूक करेगा
यह देखिए डिजिटल डिस्टर्ब केवल स्क्रीन का उपवास नहीं है बल्कि मन की शुद्धि है जब स्क्रीन का शोर काम होता है तब भीतर की आवाज स्पर्श सुनाई देने लगती है वही आवाज आपके लक्ष्य आपके चरित्र और आपके वास्तविक जीवन की दिशा तय करती है इतिहास में महान लोगों ने अपना भविष्य इसलिए बनाया क्योंकि वे अपने ज्ञान को संभाल सके आज के युग में भी सफलता उसी की होगी जो अपने अटेंशन को बचा सके
आज का अभ्यास
1. सभी अनावश्यक नोटिफिकेशन बंद करें
2. सुबह उठने के बाद 60 मिनट तक मोबाइल ना देखें
3. रात को सोने से 60 मिनट पहले स्क्रीन बंद कर दें
4. सोशल मीडिया का कुल समय 30 मिनट तक सीमित रखें
5. खाली समय में मोबाइल की जगह पुस्तक ध्यान या टहलना चुने
आज का संकल्प
मैं तकनीक का स्वामी हूं दास नहीं मैं अपने ज्ञान की रक्षा करूंगा क्योंकि मेरा ध्यान ही मेरा भविष्य है “
