क्यों टिक नहीं पाती खुशी?
हर इंसान जीवन में खुश रहना चाहता है। कोई धन कमाता है, कोई मनोरंजन खोजता है, कोई रिश्तों में सुख ढूंढता है। लेकिन एक सवाल हमेशा बना रहता है — अगर खुशी इतनी जरूरी है, तो वह कुछ समय बाद गायब क्यों हो जाती है?
फिल्म देखकर लौटने के बाद कुछ घंटों तक ही मन हल्का क्यों रहता है? पार्टी, घूमना, खरीदारी या सफलता का आनंद कुछ समय बाद फीका क्यों पड़ जाता है?
इसका उत्तर हमारी परिस्थितियों में नहीं, बल्कि हमारी आदतों और मानसिक पैटर्न में छिपा है।
100वें ऊँट की कहानी — मन की अदृश्य बेड़ियाँ
एक व्यापारी अपने 100 ऊँटों के साथ यात्रा कर रहा था। रात होने पर वह एक सराय में रुका। उसने 99 ऊँटों को रस्सी और खूंटे से बाँध दिया, लेकिन 100वें ऊँट के लिए उसके पास न रस्सी बची और न खूंटा।
सराय के मालिक ने कहा — “तुम बस उसे बाँधने का नाटक करो।”
व्यापारी ने वैसा ही किया और ऊँट शांत होकर बैठ गया।
सुबह जब बाकी सभी ऊँट चल पड़े, तब भी 100वाँ ऊँट बैठा रहा। तब सराय के मालिक ने कहा — “जैसे रात को बाँधने का नाटक किया था, वैसे ही खोलने का भी नाटक करो।”
जैसे ही व्यापारी ने वैसा किया, ऊँट तुरंत उठ खड़ा हुआ।
यह कहानी केवल ऊँट की नहीं, बल्कि हम सबकी है।
हमारे जीवन में भी कई ऐसी मानसिक रस्सियाँ हैं जो वास्तव में मौजूद नहीं हैं, लेकिन हम उन्हें सच मान बैठे हैं।
हर इंसान अपनी आदतें का गुलाम है । हम सब गुलाम है। हमारी आदतें हम पर राज करती है । हमें दिन रात किसी कठपुतली की तरह नाचती है । हमारी आदतें हमारे व्यवहार को बेड़ियां में बांध देती हैं , इसी कारण से दुखी रहना , प्रसन्न रहना भी एक आदत है । जिस इंसान की दुखी रहने की आदत होती है वह कोई न कोई बहाना ढूंढ लेता है दुखी होने का । और जिसे क्रोधित रहने की आदत होती है, वह कोई न कोई बात ढूंढ लेता है क्रोधित होने के लिए। और जिस किसी को प्रसन्न रहने की आदत होती है, वह कोई न कोई बात सोच लेता है प्रसन्न होने के लिए
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें आप चाहे जहां भेज दे, वे सबसे ग़ुलमिल कर बड़ी लग्न के साथ कार्य करते हैं ।
धीरे-धीरे ये विचार हमारी आदत बन जाते हैं। फिर हम हर परिस्थिति में दुःख ढूँढने लगते हैं।
जिस व्यक्ति को शिकायत करने की आदत होती है, उसे हर जगह समस्या दिखती है।
लेकिन जिसे प्रसन्न रहने की आदत होती है, वह कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराने का कारण खोज लेता है।
खुशी परिस्थिति नहीं, मानसिक अभ्यास है
अधिकतर लोग सोचते हैं कि खुशी किसी बड़ी उपलब्धि के बाद आएगी। लेकिन सच्चाई यह है कि प्रसन्नता कोई घटना नहीं, बल्कि एक मानसिक अभ्यास है।जिस प्रकार शरीर रोज़ के अभ्यास से मजबूत बनता है, उसी प्रकार मन भी रोज़ की सोच से बनता है।
अगर मन हर दिन शिकायत, भय, चिंता और तुलना में डूबा रहेगा, तो खुशी टिक नहीं पाएगी।
लेकिन यदि मन को हर दिन सकारात्मकता, कृतज्ञता और संतोष का अभ्यास दिया जाए, तो प्रसन्नता धीरे-धीरे हमारी आदत बन जाती है।
हमारी आदतें ही हमारी भावनाओं को नियंत्रित करती हैं “
दुःख और क्रोध भी आदत बन जाते हैं
बहुत बार लोग कहते हैं —
“मुझे गुस्सा अपने आप आ जाता है…”
“मैं चाहकर भी चिंता छोड़ नहीं पाता…”
लेकिन सच यह है कि बार-बार दोहराई गई भावनाएँ धीरे-धीरे आदत बन जाती हैं।
यदि कोई व्यक्ति हर परिस्थिति में नकारात्मक सोचता है, तो उसका मन उसी दिशा में प्रशिक्षित हो जाता है।
एक मनोवैज्ञानिक ने वर्षों तक लोगों का अध्ययन किया। उसने पाया कि जिन लोगों की आदत खुश रहने की थी, वे कठिन परिस्थितियों में भी खुश रहे। और जिनकी आदत दुःखी रहने की थी, वे सफलता मिलने के बाद भी असंतुष्ट रहे।
इससे यह स्पष्ट होता है कि हमारी प्रसन्नता केवल बाहरी घटनाओं पर निर्भर नहीं करती, बल्कि हमारे भीतर के मानसिक पैटर्न पर निर्भर करती है।
जहाज को डुबोता कौन है?
पानी के जहाज को कौन डुबोता है? आप कहेंगे पानी । लेकिन कौन सा पानी? जहाज में छेद हो जाने के कारण उसके भीतर भर जाने वाला पानी ही उसको डुबोता है , बाहर वाला नहीं। बाहर वाला सागर तो उसको तैरता है।
समुद्र में चलने वाला जहाज बाहर के पानी से नहीं डूबता।
वह तब डूबता है जब पानी उसके भीतर भर जाता है।
ठीक वैसे ही, जीवन की कठिनाइयाँ हमें तब तक नहीं तोड़ सकतीं जब तक हम अपने भीतर नकारात्मक सोच को जगह नहीं देते।
कभी-कभी दुःखी होना, क्रोधित होना, उदास होना या अशांत होना स्वाभाविक है। ऐसा इसीलिए क्योंकि हम सब इंसान हैं। चौबीसों घंटे हम किसी रोबोट की तरह हंसते-खेलते, प्रसन्न नहीं रह सकते। किंतु बार-बार या फिर लगातार दुःखी होना, क्रोधित होना, उदास या अशांत होना संयोग की बात नहीं हो सकती। यह सब तो व्यक्ति विशेष की किसी खास आदत (Pattern) की तरफ इशारा करते हैं। हममें से अधिकतर लोगों का व्यवहार भी किसी खास तरीके (Pattern) से ही चलता है।
यदि किसी व्यक्ति की सोच भय और चिंता से भरी हो, तो वह हर परिस्थिति में चिंता का कारण खोज लेगा।
लेकिन यदि किसी की आदत आशा और सकारात्मकता की हो, तो वह अंधेरे में भी प्रकाश ढूँढ लेगा।
सबसे बड़ी दीवार हमने अपने मन में बनाई हुई सीमाओं की होती है, जिसे तोड़ने की आवश्यकता होती है, जो व्यक्ति अपनी बनाई हुई सीमाओं को लांघ लेता है, तो यह जीवन ओर दुनिया दोनों उसकी मुट्ठी में होते हैं।
हमारी आदतें शुरू में बहुत कच्ची होती है जिसे बड़ी आसानी से छोड़ या तोड़ सकते हैं किंतु अगर हम आरंभ में ही अपनी आदतें को नहीं छोड़ते तो समय के साथ धीरे धीरे यही आदतें हमारी बेड़ियां बन जाती है और गुलाम बन जाते हैं
अपनी मानसिक बेड़ियों को पहचानिए
चिड़ियाघर में जब हाथी छोटा होता है, तब उसे भारी जंजीरों से बाँधा जाता है।
बार-बार प्रयास करने के बाद भी जब वह छूट नहीं पाता, तो वह मान लेता है कि वह कभी स्वतंत्र नहीं हो सकता।
बड़ा होने पर उसे केवल पतली रस्सी से बाँधा जाता है, जिसे वह एक झटके में तोड़ सकता है।
लेकिन उसका पुराना विश्वास ही उसकी सबसे बड़ी कैद बन जाता है।
मनुष्य भी कई बार अपनी पुरानी असफलताओं, डर और आदतों से खुद को बाँध लेता है।
वह मान लेता है कि वह बदल नहीं सकता।
लेकिन सच्चाई यह है कि इंसान अपनी आदतों से कहीं अधिक शक्तिशाली है।
” जो आदत तुम्हे दुख देती आई हैं , उसे आज ही त्याग दो। “
खुश रहना कोई संयोग नहीं, बल्कि एक निर्णय है।
जब आप हर दिन अपने विचारों को बदलने का अभ्यास करते हैं, तभी धीरे-धीरे आपका मानसिक स्वभाव बदलता है।
सबसे कठिन कार्य — अपनी मूर्खता पहचानना
जब अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा कि संसार का सबसे कठिन कार्य क्या है, तब श्रीकृष्ण ने कहा —
“सबसे कठिन कार्य है अपनी मूर्खता को जान पाना।”
जब तक व्यक्ति अपनी गलत आदतों को पहचानता नहीं, तब तक परिवर्तन संभव नहीं होता।
स्वयं को बदलते रहिए
अगर आप लंबे समय तक प्रसन्न रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी जीवनशैली और मानसिक आदतों पर कार्य करना होगा।
शुरुआत में आदतें कमजोर होती हैं,
लेकिन समय के साथ वही आदतें हमारी किस्मत बन जाती हैं।
इसलिए आज ही निर्णय लीजिए —
दुःखी रहने की आदत छोड़ने का,
नकारात्मक सोच से बाहर आने का,
और प्रसन्नता को अपनी नई पहचान बनाने का।
क्योंकि जब प्रसन्न रहना आपकी आदत बन जाता है, तब जीवन की कठिनाइयाँ भी आपको भीतर से नहीं तोड़ पातीं।
