राम राम राम राम राम राम
नाम में जीवन बीते मेंरे भैया
जीवन की ये राहें सारी ,आती जाती छाया
सच्चा साथी एक ही तेरा राम नाम की माया
धनी दौलत सब यहीं रह जाएगा, साथ ना कुछ भी जाएगा
जो भी जपे राम का नाम , वही पार उतर जाएगा
राम नाम में जीवन बीते मेरे भैया
यही है सच्चा सच्चा धन तेरा
हर सांस में बस राम बसा ले यही है जीवन सवेरा
राम नाम में जीवन बीते मेरे भैया
बाकी सब है सपना
नाम बिना यह जग सूना राम ही सच्चा अपना
जब-जब मां ने यह डोले रे राम नाम संभाले
अंधियारे में दीप बनके,हर संकट को टाले
भक्ति में जो डूब गया उसने सब कुछ पाया
राम धुन राम नाम की धुन में जिसने ,अपना जीवन सजाया
राम नाम अमृत की धारा, पी ले बारम्बार
हर जन्म में मिले ये मौका , कर ले सच्चा प्यार
राम नाम की महिमा से ही , कट जाए हर फेरा
तेरे नाम का सहारा पाकर , जीवन हो सुनहरा
राम नाम में जीवन बीते मेरे भैया
यही है सच्चा धन तेरा
हर सांस में बस राम बसा ले, यही है जीवन सवेरा
राम राम नाम ही सच्चा सहारा
जीवन बीते राम के संग
जय श्री राम
राम (
